Advertisement
18 August 2020

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए रोहित शर्मा,विनेश फोगाट,मनिका बत्रा नामित

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बैट्समैन रोहित शर्मा, महिला पहलवान विनेश फोगाट, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और 2016 पैरालंपिक के स्वर्ण पदक विजेता मरियप्पन थंगावेलू को देश में खेल के सर्वोच्च पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न के लिए नामित किया गया है।

पुरस्कार की पुष्टि अब खेल मंत्री किरेन रिजिजू करेंगे। एक बार मंत्री द्वारा पुष्टि के बाद, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद यह पुरस्कार प्रदान करेंगे। यदि रोहित शर्मा को पुरस्कार मिलता है, तो वह ऐसा करने वाले चौथे क्रिकेटर बन जाएंगे। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और विराट कोहली को खेल रत्न मिला था।

बता दें कि राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह पहली बार इस साल कोरोना वायरस महामारी की वजह से आनलाइन आयोजित हो सकते हैं जिसमें सभी विजेता अपने अपने स्थानों से 29 अगस्त को लॉग इन करके अपने नामों की घोषणा होते हुए सुनेंगे। गौरतलब है कि राष्ट्रीय खेल पुरस्कार खेल दिवस के मौके पर 29 अगस्त को दिये जाते हैं जो महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन है।

Advertisement

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, रोहित शर्मा, विनेश फोगाट, मनिका बत्रा, Rohit sharma, Vinesh among, Rajiv Gandhi Khel Ratna Award
OUTLOOK 18 August, 2020
Advertisement