Advertisement
25 July 2021

टोक्यो ओलंपिक: इसलिए टूटा मनु भाकर का सपना, ऐन वक्त में इसने दिया बड़ा धोखा

टोक्यो ओलंपिक : मनु की पिस्टल ने दूसरी सीरीज में दिया धोखा, फाइनल से चूकी भारतीय निशानेबाज | एपी फोटो

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय निशानेबाज मनु भाकर को उनकी पिस्टल के सर्किट में आई खराबी महंगी पड़ गई। जिसकी वजह से वह टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में लिए क्वालीफाई करने से चूक गई।

पहली ओलंपिक उपस्थिति में प्रभावशाली शुरुआत करने के बाद मनु ने दूसरी सीरीज के दौरान तकनीकी खराबी के कारण पांच मिनट से अधिक समय गंवा दिया, जो सटीक खेल में किसी की लय को बिगाड़ने के लिए पर्याप्त था।

उनके पिता रामकिशन भाकर और साथ ही नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) के एक अधिकारी ने कहा कि दूसरी सीरीज के बीच मनु की पिस्तौल के इलेक्ट्रॉनिक ट्रिगर में सर्किट खराबी थी।

Advertisement

जिसके कारण उसे कोच और जूरी के एक सदस्य के साथ टेस्ट टेंट में जाना पड़ा, जहां इसे बदला गया। यह पूरी प्रक्रिया मनु भाकर को महंगी पड़ गई और उन्हें 575 अंकों के साथ ही संतुष्ट होना पड़ा। दुनिया में दूसरे नंबर पर रहने वाली 19 वर्षीय मनु एक शुरुआत के बाद तकनीकी खराबी से पीछे आ गई। हालांकि मनु ने 5वीं सीरीज में वापसी की थी उन्होंने इस सीरीज में 98 रन बटोरे थे। मनु के लिए यह दिन बेहद कठिन रहा क्योंकि उन्हें तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा और तीसरी सीरीज में वह 5 मिनट तक शूटिंग नहीं कर पाईं थी।

मनु के अलावा इस स्पर्धा में भारत की यशस्विनी सिंह देसवाल भी शिरकत कर रही थी, लेकिन उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा। यशस्विनी 574 स्कोर कर 13वें स्थान पर रहीं। वहीं इस खेल में चीन की जियान रानशिंग विजेता रहीं। उन्होंने 587 अंक हासिल किए थे। यूनान की अन्ना कोराक्की दूसरे और रूसी ओलंपिक समिति की बी वितालिना तीसरे नंबर पर रहीं।

मनु भाकर की पिस्टल में आई तकनीकी खराबी पर दुनिया की पूर्व नंबर 1 निशानेबाज हिना सिद्धू ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट किया, "मुझे लगता है मनु और देसवाल ने बहादुरी से लड़ाई लड़ी। खासकर मनु, उसके पिस्टल के साथ कुछ समस्या होने के बाद मुझे लगता है कि यह अनुभव उन्हें मिश्रित टीम स्पर्धा के लिए मजबूत बनाएगा।"

हिना ने आगे लिखा कि वह फाइनल में पहुंचने के बहुत करीब थी। एथलीटों को संख्याओं के आधार पर आंकना बंद करें, शायद यही एक चीज है जिसे आप समझ सकते हैं। प्रदर्शन को समझना शुरू करें।

हिना सिद्धू ने आगे ट्वीट किया कि उन सभी लोगों के लिए जो यह निर्णय देने के लिए तत्पर हैं कि मनु दबाव के आगे झुक गई। मुझे अभी विस्तार से पता चला कि उसकी पिस्टल को क्या हुआ था और उसने कितना समय गंवाया।

 

TAGS: भारतीय निशानेबाज, टोक्यो ओलंपिक 2020, मनु भाकर, हिना सिद्धू, Indian Shooter, Tokyo Olympics 2020, Manu Bhaker, Heena Sidhu
OUTLOOK 25 July, 2021
Advertisement