Advertisement
01 August 2021

टोक्यो ओलंपिक: बॉक्सिंग में भारत को झटका, सतीश कुमार मेडल से चूके

टोक्यो ओलंपिक में 1 अगस्त को भारत को बॉक्सिंग में बड़ा झटका लगा है। सुपर हैवीवेट (91 किलो प्लस) मुक्केबाज सतीश कुमार अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बॉक्सर बखोदिर जालौलोव से 5-0 से हार गए हैं। इस हार के साथ ही सतीश का अभियान टोक्यो ओलंपिक में समाप्त हो गया है।

बॉक्सर बखोदिर ने 5-0 से सतीश को हराकर सेमीफाइनल में स्थान बना लिया है। बता  दें कि सतीश कुमार इस मुकाबले से पहले चोटिल हो गए थे मगर अब वो फिट होकर क्वार्टर फाइनल मैच में रिंग में उतरे थे। भारतीय प्रशंसकों को बॉ़क्सर सतीश से काफी अपेक्षाएं थी।


बता दें कि इससे पहले मुकाबले में सतीश कुमार घायल हो गए थे। आज उनका रिंग पर खेलना भी असमंजस में लग रहा था। जमैका के रिकार्डो ब्राउन के विरुद्ध मुकाबले में सतीश की ठुड्डी और दाईं आंख पर गहरा कट लगा था। इसके बाद उन्हें 7 टांके लगाने पड़े हैं। सतीश ने इस मुकाबले में 4-1 से जीत दर्ज की थी। 7 टांके लगने के बाद भी आज वो मैदान पर उतरे। उन्होंने विश्व के नंबर एक मुक्केबाज के विरुद्ध सरेंडर नहीं किया। वो लगातार लड़ते रहे।

Advertisement



अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: टोक्यो ओलंपिक, बॉक्सिंग, भारत को झटका, सतीश कुमार, बॉक्सर सतीश कुमार, Tokyo Olympics, Boxer Satish Kumar, Uzbekistan, Bakhodir Jalolov, men’s Super Heavy quarterfinals
OUTLOOK 01 August, 2021
Advertisement