Advertisement
01 August 2016

नाडा नेे बैन हटाया, नरसिंह‍ यादव के रियो जाने का रास्‍ता साफ

नाडा नेे बैन हटाया, नरसिंह‍ यादव के रियो जाने का रास्‍ता साफ | google

नाडा ने नरसिंह यादव की दलीलों को मान लिया है। नाडा ने मान लिया है वो साजिश के शिकार हुए हैं। इससे पहले नरसिंह यादव ने आरोप में जितेश नाम के पहलवान पर आरोप लगाते हुए खाने में कुछ मिलाने का इल्जाम लगाया था, जिसके बाद सोनीपत पुलिस ने जितेश को नोटिस भेजा है।

सीआइए ने नरसिंह, संदीप तुलसी और रसोइए चंदन यादव के बयान भी रिकॉर्ड किए। नरसिंह यादव के पिता पंचम यादव सौ से ज़्यादा ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री जनसंपर्क कार्यालय पर धरने पर बैठे हुए थें। उनके समर्थन में कुछ स्थानीय कांंग्रेंंस नेता भी पहुंचे। गौरतलब है कि डोपिंग के दोषी पहलवान नरसिंह यादव के ओलंपिक पर दिल्ली के नाडा में सुनवाई शनिवार को पूरी हुई थी।

लेकिन सुनवाई पर फैसला सोमवार तक टाल दिया गया था। नाडा की सुनवाई आठ घंटे तक चली। नाडा के डीजी नवीन अग्रवाल ने कहा कि पैनल ने कई दस्तावेजों का अध्ययन किया और फैसला सोमवार को सुनाया।

Advertisement

उन्होंने कहा,‘इस मैराथन बैठक और फैसले में विलंब का कारण यह रहा कि कई दस्तावेजों पर गौर करना पड़ा। और दलीलें लंबी चली। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने बैन हटने के बाद खुशी जताई है। 


 

TAGS: नाडा, न‍रसिंह यादव, बैन, मिलावट, खाना, सोनीपत, सुनवाई, रियो ओलंपिक, कुश्‍ती, narsingh yadav, wrestler, rio, olympic, ban, food, medicine, restriction, nada
OUTLOOK 01 August, 2016
Advertisement