Advertisement
01 June 2016

एशियाई शतरंज में भक्ति की बढ़त कायम

इस ड्रॉ के बाद भक्ति के छह में से पांच अंक हो गए हैं, वह अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वियों कजाकिस्तान की दिनारा सादुआकासोवा, चीन की लि जुएई और तोखीरजोनोवा के खिलाफ आधे अंक की बढ़त बनाए हुए हैं। इन सभी के 4.5 अंक हैं।

अब सिर्फ तीन दौर बाकी हैं, सौम्या स्वामीनाथन के चार अंक हैं। सौम्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वियतनाम की फाम ली थाओ एनगुएन को पराजित किया।

भारत की सबसे उंची रैंकिंग की पद्मिनी राउत को हालांकि पोडियम स्थान हासिल करने के लिए अभी मेहनत करती होगी। उन्होंने हमवतन आर वैशाली से ड्रॉ खेला।

Advertisement

इसके साथ ही चल रही ओपन चैम्पियनशिप में पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन एस पी सेतुरमन को वियतनाम के शीर्ष वरीय ली कुआंग लिएम से हार का मुंह देखना पड़ा। देर रात चले मुकाबले में संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे सूर्य शेखर गांगुली ने कजाकिस्तान के पेत्रा कोस्तेंको से ड्रॉ खेला। चीन के वेई यि और लिएम ने पांच-पांच अंक से संयुक्त बढ़त बनाई हुई है। इनसे आधा अंक पीछे गांगुली और बी अधिबान हैं।

अन्य भारतीयों में विदित गुजराती और दीप सेनगुप्ता के चार चार जबकि अभिजीत गुप्ता और अरविंद चिदम्बरम के 3.5 अंक हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: bhakti kulkarni, asian continental women's chess championship, uzbekistan, भक्ति कुलकर्णी, एशियाई महाद्वीपीय महिला शतरंज चैंपियनशिप, उजबेकिस्तान
OUTLOOK 01 June, 2016
Advertisement