Advertisement
07 February 2015

कार्लसन से फिर हारे आनंद

गूगल

पूर्व विश्व चैंपियन आनंद को जर्मनी के बादेन में एक बार फिर वर्तमान विश्व चैंपियन नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन के हाथों हार का सामना करना पड़ा। यहां चल रहे ग्रेन्के चेस क्लासिक के चौथे चरण में विश्वनाथन को एक गलती के बाद हार झेलनी पड़ी।

 सेफद मोहरों के साथ खेल रहे आनंद के लिए यह हार महंगी साबित हुई और वह आठ खिलाडि़यों के राउंड रोबिन टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से छठें स्थान पर खिसक गए हैं। उन पर अब बाकी के तीन दौरों में वापसी करने का जबर्दस्त दबाव होगा।

 तीसरे दौर में कार्लसन को हराने वाले जर्मनी के अरकैडिज नैदित्स्ज अपने हमवतन डेविड बारामिड्जे को हराकर 3 अंकों के साथ पहले स्थान पर है जबकि कार्लसन और इटली के फाबियानो कारूना 2.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।

TAGS: शतरंज, ग्रेन्के चेस क्लासिक, विश्वनाथन आनंद
OUTLOOK 07 February, 2015
Advertisement