Advertisement
26 October 2015

तीरंदाजी विश्व कप फाइनल में दीपिका को रजत

पांच प्रयासों में पहला स्वर्ण पदक जीतने की कोशिश में जुटी दीपिका ने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल आसानी से जीता लेकिन फाइनल में दुनिया की नंबर एक तीरंदाज मिसुन से 2.6 से हार गई। भारत ने टूर्नामेंट में दो रजत पदक जीते। अभिषेक वर्मा ने शनिवार को कंपाउंड वर्ग में देश को पहला रजत दिलाया।

दीपिका और मिसुन 29 तीरों के बाद पहले सेट में बराबरी पर थे लेकिन बाद में कोरियाई तीरंदाज ने 5.। की बढत बना ली। दीपिका ने कहा , ‘काश मैं स्वर्ण जीत पाती। पता नहीं क्यों, मैं जीत नहीं पा रही हूं।’ दीपिका ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो स्वर्ण 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल और दो साल बाद अंताल्या में तीरंदाजी विश्व कप में जीते हैं। यह उसका चौथा विश्व कप फाइनल रजत पदक था। वह 2011 में इस्तांबुल में, 2012 में तोक्यो और 2013 में पेरिस में उपविजेता रही।

उसने क्वार्टर फाइनल में कोरिया की तीसरी वरीयता प्राप्त कावानाका काओरी को 6 . 4 से हराया। सेमीफाइनल में उसने ली चियेन यिंग को मात दी। इससे पहले वर्मा ने शनिवार को कंपाउंड वर्ग में रजत पदक जीता था जिसे फाइनल में तुर्की के देमिर ई ने हराया।

TAGS: Archery, S. Korea, Choi Misun, मैक्सिको सिटी, अभिषेक वर्मा, कावानाका काओरी
OUTLOOK 26 October, 2015
Advertisement