Advertisement
01 August 2015

स्पेशल ओलंपिक में जीता स्वर्ण, बढ़ाया देश का मान

फेसबुक

14 साल के गोल्फर रणवीर सिंह सैनी ने स्पेशल ओलंपिक खेलों में स्वर्ण जीतकर भारत के लिए इतिहास रचा है। रणवीर स्पेशल ओलंपिक विश्व प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतनेवाले पहले भारतीय बन गए हैं, यह प्रतियोगिता लॉस एंजेलिस में चल रही है। शुक्रवार को खेले जा रहे टीम इवेंट में रणवीर ने बारी-बारी से दो शॉट लगाए। रणवीर और उनकी जोड़ीदार मोनिका जाजू ने संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रही हांगकांग :सज ल्युंग चुंग और का किट लैम: और निप्पो :ताकेफुमी हियोशी और तादातोशी साकाई: की टीम को नौ शाट से पछाड़ा।

 ऑटिज्म से पीड़ित हैं रणवीर

गुणगांव के रहनेवाले रणवीर ऑटिज्म से पीड़ित हैं। ऑटिज्म तंत्रिका संबंधी बीमारी है, जो बच्चे के सामाजिक बर्ताव पर असर डालती है। नौ वर्ष की उम्र से रणवीर गोल्फ खेल रहे हैं। दो वर्ष पहले एशिया पैसेफिक वर्ल्ड गेम्स में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। स्पेशल ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर रणवीर ने देश का मान तो बढ़ाया ही है, ऑटिज्म जैसी बीमारियों से पीड़ित बच्चों और उनके माता-पिता के लिए प्रेरणास्रोत भी बन गए हैं।

TAGS: स्पेशल ओलंपिक, स्वर्ण, रणवीर सिंह सैनी, ऑटिज्म
OUTLOOK 01 August, 2015
Advertisement