Advertisement
18 August 2015

योग को खेल घोषित करने की तैयारी, मिलेगा भर्तियों का लाभ

 नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार ने एक समिति के गठन का फैसला किया है जो खेल कोटा के अंतर्गत होने वाली भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा करेगी। यह समिति इस मुद्दे की भी समीक्षा करेगी कि क्‍या खेलों में योग को शामिल किया जा सकता है अथवा नहीं। समिति के संदर्भ के लिए भेजे गए दूसरे बिंदू में कहा गया है, खेलों की सूची में योग को शामिल करने पर विचार किया जाए।

पहले बिंदू में उन खेलों की समीक्षा करने को कहा गया है जो भर्ती प्रक्रिया में क्वालीफाई करते हैं। इसके अलावा इसकी भी समीक्षा होगा कि केंद्र सरकार को खेल भर्ती कोटे को अधिकतम पांच प्रतिशत की जगह क्या न्यूनतम पांच प्रतिशत किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो खेल कोटे के तहत होने वाली भर्तियों को बढ़ावा मिलेगा और खिला‍ड़‍ियों के लिए नौकरी के ज्‍यादा अवसर होंगे। 

इस बात पर विचार किया जा रहा है कि क्या ओलंपिक, विश्व चैम्पियनशिप, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाडि़यों को केंद्र सरकार में ग्रुप-ए और बी स्तर पर पदोन्नति दी जा सकती है।

Advertisement

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: खेल, कोटा, नौकरी, भर्ती, केंद्र सरकार, योग
OUTLOOK 18 August, 2015
Advertisement