Advertisement
10 May 2016

रियो ओलंपिक के लिए अब तक का सबसे बड़ा दल भेजेगा भारत

रियो ओलंपिक के लिए अब तक का सबसे बड़ा दल भेजेगा भारत | फाइल फोटो

लोकसभा में मंगलवार को कुछ सदस्यों के पूरक प्रश्नों के उत्तर में युवा एवं खेल मंत्री सर्वानंद सोनोवाल की ओर से जवाब देते हुए गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा, खेलों में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाओं को सामने लाया जाए, इसके लिए सांसदों समेत सभी लोगों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, इस बार रियो ओलंपिक में भारत से सबसे बड़ा दल हिस्सा लेगा। इसके लिए 90 खिलाड़ी अब तक क्वालिफाई कर चुके हैं जिसमें 58 व्यक्तिगत खेलों में और 32 खिलाड़ी हाकी के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं जो पुरूष और महिला दोनों वर्ग में हैं।

 

रिजिजू ने बताया कि ओलंपिक के लिए चुने गए खिलाड़ियों को सहायता देने के लिए सरकार पूरी मदद कर रही है और इन्हें भारत और विदेशों में भी प्रशिक्षित करने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि इस बार ओलंपिक का बजट 116 करोड़ रूपये रखा गया है। टारगेट ओलंपिक के तहत 49 करोड़ रूपये खर्च किए जा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि देश में खेल नीति और खेल संस्कृति विकसित करने के लिए सभी सुझाव दें ताकि देश को खेल की शक्ति बनाया जा सके।

Advertisement

 

TAGS: केंद्र सरकार, रियो ओलंपिक, खेल, भारत, खिलाड़ी, लोकसभा, युवा एवं खेल मंत्री, सर्वानंद सोनोवाल, गृह राज्य मंत्री, किरण रिजिजू, टारगेट ओलंपिक, खेल नीति, खेल संस्कृति, India, Rio Olympics, athletes, Minister of State for Home, Kiren Rijiju, Sports Minister, Sarbananda Sono
OUTLOOK 10 May, 2016
Advertisement