Advertisement
01 June 2015

भनोट एशियाई एथलेटिक्स महासंघ के उपाध्यक्ष बने

पीटीआई

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की अनुशंसा पर चुनाव लड़ने वाले भनोट ने 14 उम्मीदवारों के बीच पांच में से एक उपाध्यक्ष का पद हासिल किया। एएफआई निदेशक एम. एल. डोगरा ने बताया , भनोट आसान जीत के साथ एशियाई एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष चुने गए हैं।

राष्ट्रमंडल खेल 2010 के भ्रष्टाचार घोटाले में फंसे भनोट एक दशक से अधिक समय तक एएफआई सचिव रहे और आईओए महासचिव भी थे जब आईओसी ने उन पर 14 महीने का निलंबन लगाया। वह फिलहाल एएफआई की योजना समिति के अध्यक्ष हैं। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने उन्हें पिछले साल आईओए चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी चूंकि वह राष्ट्रमंडल खेल घोटाले में जेल जा चुके थे लेकिन एशियाई संघ का चुनाव लड़ने में ऐसी कोई रोक नहीं थी।

आईओए के पूर्व अध्यक्ष और राष्ट्रमंडल खेल घोटाले में जेल जा चुके सुरेश कलमाड़ी ने भी 2013 में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थे। उन्हें हाल ही में एएए का आजीवन अध्यक्ष बनाया गया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Lalit Bhanot, Wuhan, Suresh Kalmadi, IOA, M.L. Dogra, ललित भनोट, वुहान, सुरेश कलमाडी, एम. एल. डोगरा
OUTLOOK 01 June, 2015
Advertisement