Advertisement
13 August 2016

ओलंपिक: डोपिंग विवाद के साये में एथलेटिक्स का आगाज, पहले दिन बना विश्व रिकार्ड

डोपिंग स्कैंडल के साये में एथलेटिक्स का आगाज, पहले दिन बना विश्व रिकार्ड | गूगल

रियो ओलंपिक में डोपिंग विवाद के साथ एथलेटिक्स खेलों का आगाज हुआ। एक बड़े उलटफेर में गत चैंपियन और विश्व रिकार्डधारी सुन यांग 1500 मीटर फ्रीस्टाइल हीट में फ्लाप रहीं। वहीं महिला फुटबाल से तीन बार का चैंपियन अमेरिका बाहर हो गया। जबकि पोलैंड के भारोत्तोलक और बुल्गारिया के एक धावक को भी प्रतिबंधित दवाओं के सेवन के कारण बाहर कर दिया गया। रूस में डोपिंग स्कैंडल के बाद एथलेटिक्स में नई जान फूंकने की जरूरत थी लेकिन अयाना के 10000 मीटर की दौड़ जीतने के तुरंत बाद ही सवाल उठने लगे। उसने 29 मिनट 17 . 45 सेकंड में रेस जीती और 1993 में बीजिंग की वांग जुंशिया का रिकार्ड 40 सेकंड के अंतर से तोड़ा। उसके चमत्कारिक प्रदर्शन के बाद लोग बातें बनाने लगे लेकिन उसने कहा कि वह पाक साफ है। उसने कहा, मेरी डोपिंग मेरी मेहनत है। मेरी डोपिंग जीसस है। इसके अलावा मैं पाक साफ हूं।

विश्व खेल ट्रिब्यूनल ने यूरोपीय चैंपियन भारोत्तोलक थामस जीलिंक्सी और बुल्गारिया की 3000 मीटर स्टीपलचेस धावक सिल्विया डेनकोवा को डोपिंग के आरोप में बाहर कर दिया। चीन की तैराकी टीम की सदस्य चेन को प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के कारण महिलाओं की 100 मीटर बटरफ्लाय से बाहर कर दिया गया। कीनिया के डेविड रूडिशा पुरूषों की 800 मीटर दौड़ के सेमीफाइनल में पहुंच गए। पुरूषों की 20 किमी पैदलचाल में चीन के वांग और केइ जेलिन ने स्वर्ण और रजत पदक जीता। महिलाओं के शॉटपुट में पदक का फैसला आज होगा। नौकायन में ब्रिटेन की हेलेन ग्लोवर और हीथर स्टानिंग ने स्वर्ण पदक जीते।

TAGS: ओलंपिक, रियो दि जेनेरियो, डोपिंग विवाद, एथलेटिक्स स्पर्धा, अलमाज अयाना, विश्व रिकार्ड, चेन शिनयी, डोप टेस्ट, Olympic, Rio De Janeiro, Doping scandal, Almaz Ayana, Athletics, Chen Xinyi, Doping test, World record
OUTLOOK 13 August, 2016
Advertisement