Advertisement
04 April 2015

मलेशिया ओपन के सेमीफाइनल में हारीं साइना

फोटो-गूगल

दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी साइना पहला गेम जीतने के बावजूद एक घंटा और आठ मिनट कड़े सेमीफाइनल मुकाबले में दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी से 21-13, 17-21, 20-22 से हार गई।

पिछले हफ्ते इंडिया ओपन सुपर सीरीज का खिताब जीतने वाली साइना एक बार फिर शुएरूई की चुनौती को तोड़ने में विफल रही। साइना ने चीन की इस खिलाड़ी के खिलाफ 11 में से नौ मुकाबले गंवाए हैं।

साइना शुएरूई को 2010 में सिंगापुर ओपन और 2012 में इंडोनेशिया ओपन के दौरान ही हरा पाई हैं। फाइनल में शुएरूई का सामना स्पेन की विश्व चैम्पियन छठी वरीय कैरोलीना मारिन से होगा जिन्होंने एक अन्य सेमीफाइनल में चीन की ही दूसरी वरीय शिजियान वैंग को 21-17, 24-22 से हराया।

TAGS: साइना, बैडमिंटन, मलेशिया ओपन, सेमीफाइनल
OUTLOOK 04 April, 2015
Advertisement