Advertisement
02 April 2015

सेरेना विलियम्स की 700वीं जीत

सेरेना विलियम्स ने 700वीं जीत दर्ज की | गूगल

सेरेना ने सबाइन लिसिकी को 7.6,।.6, 6.3 से हराया। यह इस टूर्नामेंट में उसकी लगातार 16वीं जीत थी। अब उसका सामना दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी सिमोना हालेप से होगा जिसने अमेरिका की गैर वरीय स्लोएने स्टीफेंस को 6.।, 7.5 से हराया।

वहीं दुनिया की नौवें नंबर की खिलाड़ी आंद्रिया पेत्कोविच दूसरे सेमीफाइनल में कार्ला सुआरेज नवारो से खेलेगी। पुरूष वर्ग में दो बार के चैम्पियन एंडी मर्रे ने गैर वरीय डोमिनिक थियेम को 3.6, 6.4, 6.। से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। अब उनका सामना थामस बर्डीच और जुआन मोनाको के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

TAGS: सेरेना विलियम्स, टेनिस, 700वीं जीत, मियामी ओपन टेनिस, डब्ल्यूटीए सर्किट, सबाइन लिसिकी, अमेरिका, सुआरेज नवारो, डोमिनिक थियेम
OUTLOOK 02 April, 2015
Advertisement