Advertisement
05 August 2021

टोक्यो ओलंपिक: हॉकी में भारत का कमाल, कांस्य पर कब्जा, लोगों ने कहा- चक दे इंडिया

ट्विटर

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए देश को पदक दिलाया है। भारतीय हॉकी टीम ने जर्मनी को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया है। कांस्य पदक के लिए भारत ने अच्छी तरह से जर्मनी से लड़ाई लड़ी और इस रोमांचक मैच में जीत दर्ज कर भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया। इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम तरह प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। टीम की जीत से देश में जश्न का माहौल है। सभी बहुत खुश हैं और बधाई दे रहे हैं। बॉलीवुड सितारे भी टीम को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दे रहे हैं। अक्षय कुमार से लेकर अनिल कपूर तक सभी ने ट्वीट कर बधाई दी है। वहीं, ट्वीटर पर लोग चक दे इंडिया लिखकर अपनी खुशी जता रहे हैं। ट्विटर पर चक दे इंडिया ट्रेंड भी कर रहा है।

कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऐतिहासिक! एक ऐसा दिन जो हर भारतीय की याद में अंकित होगा। कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी बधाई

Advertisement

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि हमारी पुरुष हॉकी टीम को 41 साल बाद हॉकी में ओलंपिक पदक जीतने के लिए बधाई। ये ऐतिहासिक जीत हॉकी में एक नए युग की शुरुआत करेगी और युवाओं को खेल में आगे बढ़ने और उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करेगा।

राहुल गांधी ने भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई

प्रियंका गांधी ने भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई

 

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दी बधाई

 

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि 41 साल के लंबे समय के बाद हमें ओलंपिक पदक दिलाने के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई। ये ऐतिहासिक जीत खिलाड़ियों की पीढ़ी को प्रेरित करेगी।

 

पंजाब: पुरुष हॉकी में भारत द्वारा कांस्य पदक जीतने के बाद अमृतसर में हॉकी खिलाड़ी गुरजंत सिंह के घर पर खुशियां मनाई गईं।

मायावती ने दी बधाई

बसपा सुप्रीमो मायावती ने बधाई देते हुए का कि भारतीय पुरुष हाकी टीम द्वारा टोक्यो ओलम्पिक में कांस्य मेडल जीतने पर दिली मुबारकबाद। 41 वर्ष के लम्बे अन्तराल के बाद यह उपलब्धि निश्चय ही हर भारतीय को खुश व गौरवान्वित करने वाली है।

41 साल के बाद ओलंपिक खेलों में पदक जीता

बता दें कि 41 साल के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओलिंपिक खेलों में पदक जीता है। भारतीय हॉकी टीम के लिए इन खेलों में ये 12वां पदक है और ये तीसरा कांस्य पदक है। भारत ने इससे पहले साल 1980 के ओलिंपिक खेलों में पदक जीतने का मौका मिला था। उस समय भारत ने गोल्ड मेडल जीता था। भारत से ज्यादा गोल्ड मेडल हॉकी के खेल में कोई भी टीम नहीं जीत पाई है। यहां तक कि पुरुषों के खेल में भारत सबसे ज्यादा ओलिंपिक पदक जीतने वाला देश है।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हरा दिया। दोनों टीमें टोक्यो में जारी ओलिंपिक के हॉकी के खेल के सेमीफाइनल में हार गई थीं। ऐसे में दोनों टीमों के पास देश को कम से कम कांस्य पदक दिलाने का मौका था, क्योंकि भारत और जर्मनी दोनों ही टीमें गोल्ड और सिल्वर मेडल की रेस से बाहर चुकी थीं। हालांकि, इस मौके को भारतीय टीम ने भुनाया और जर्मनी को रोमांचक मैच में हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Tokyo Olympics, Tokyo Olympics 2020, hockey India, winning bronze, Chak De India
OUTLOOK 05 August, 2021
Advertisement