Advertisement
05 July 2016

संकटों से घिरे रियो में एक महीने बाद शुरू होगा खेलों का महासमर

संकटों से घिरे रियो में एक महीने बाद शुरू होगा खेलों का महासमर

सभी स्टेडियम तैयार हो चुके हैं जिन्हें फिनिशिंग टच दिया जा रहा है। पांच से 21 अगस्त तक चलने वाले खेलों के दौरान ब्राजील में पांच लाख से अधिक सैलानियों के उमड़ने की उम्मीद है। रियो के मेयर एडुआर्डो पेस ने कहा, शहर सौ फीसदी तैयार है। मुझे अपने शहर पर गर्व है। खेलों के दौरान फर्राटा किंग उसेन बोल्ट से लेकर तरणताल के जादूगर माइकल फेल्प्स तक कई दिग्गजों समेत 10000 खिलाड़ी पदक की होड़ में होंगे। खेलों से पहले हालांकि शहर कई विवादों से घिर गया है। रियो की सड़कों पर सुरक्षा के लिये 85000 पुलिसकर्मी तैनात होंगे जो 2012 लंदन ओलंपिक से दुगुनी तादाद है। इस्तांबुल और बगदाद में हुए हमलों के बाद आतंकवाद इन खेलों के लिये सबसे बड़ा खतरा बनकर उभरा है। इसके अलावा रियो शहर में भी बढते अपराधों ने शहर की साख खराब की है। शहर में हत्या की दर बढी है और सड़क पर होने वालों अपराधों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। सोमवार को रियो के मुख्य अंतरराष्टीय हवाई अड्डे पर 100 से अधिक अधिकारियों ने आगमन कक्ष में बैनर लेकर विरोध प्रदर्शन किया। बैनर पर लिखा था- नरक में आपका स्वागत है।

अनुभवी पुलिस अधिकारी अलेक्जेंडर नेतो ने कहा , हम यहां नागरिकों और दुनिया भर से आने वाले सैलानियों को ब्राजील की हकीकत बताने आये हैं। उन्हें और हमें मूर्ख बनाया गया है। यहां जन सुरक्षा जैसी कोई चीज नहीं है। इसके अलावा आर्थिक मंदी झेल रहा रियो राज्य दिवालियेपन की कगार पर है। जिका वायरस का संक्रमण पहले ही आयोजकों के जी का जंजाल बना हुआ है।

 

Advertisement

 

TAGS: crime-plagued, cash-strapped, Rio de Janeiro, Olympic अपराध, आर्थिक तंगी, रियो दि जिनेरियो, ओलंपिक खेल
OUTLOOK 05 July, 2016
Advertisement