Advertisement
05 August 2015

रूस का विश्व रिकाॅर्ड मिनटों में तोड़ा अमेरिका ने

एपी

रूस की टीम ने दूसरी हीट में तीन मिनट 45.87 सेकेंड का समय निकालकर ऑस्टेलिया का जनवरी 2014 में पर्थ में बनाए गए तीन मिनट 46.52 सेकेंड के रिकाॅर्ड को तोड़ा।

रूस के नाम पर हालांकि रिकाॅर्ड ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया और अमेरिका की टीम ने कुछ देर बाद ही उसे तोड़ दिया। अमेरिकी टीम तीसरी हीट में तरणताल पर उतरी और उसने तीन मिनट 42.33 सेकेंड के समय के साथ विश्व रिकाॅर्ड अपने नाम किया।

कजान विश्व चैंपियनशिप में अब तक कुल नौ विश्व रिकाॅर्ड टूट चुके हैं। मिश्रित मेडले रिले को कुछ साल पहले ही तैराकी प्रतियोगिता में शामिल किया गया था। इसमें एक टीम में दो पुरुष और दो महिला तैराक होती हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: विश्व तैराकी, कजान, रूस, अमेरिका, World swimming, US, Russia
OUTLOOK 05 August, 2015
Advertisement