Advertisement
18 May 2015

युकी भारत के नंबर एक खिलाड़ी, सानिया युगल में शीर्ष पर

युकी फाइनल में रूस के शीर्ष वरीयता प्राप्त तेमुराज गाबाशिविली से 3-6,।-6 से हार गए थे लेकिन इसके बावजूद वह एटीपी एकल रैंकिंग में 158वें स्थान पर पहुंचने में सफल रहे। वह अब भारत के नंबर एक खिलाड़ी हैं। सोमदेव भी एक पायदान आगे बढ़े हैं लेकिन वह विश्व रैंकिंग में 172वें स्थान पर हैं।

युकी के अलावा साकेत मयनेनी ने भी रैंकिंग में लंबी छलांग लगायी है और वह शीर्ष 200 में शामिल हो गये हैं। मयनेनी 33 पायदान के फायदे के साथ अब 196वें स्थान पर काबिज हैं।

पुरुष युगल में रोहन बोपन्ना फिर से दुनिया के शीर्ष 20 खिलाडि़यों में शामिल हो गये हैं। वह एक स्थान के फायदे के साथ 20वें नंबर पर काबिज हैं लेकिन लिएंडर पेस तीन पायदान नीचे 27वें स्थान पर खिसक गए हैं। बोपन्ना और उनके जोड़ीदार फ्लोरिन मर्जिया रोड टु लंदन की दौड़ में दसवें स्थान पर बने हुए हैं।

Advertisement

इस बीच डब्ल्यूटीए रैंकिंग सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस इटली ओपन के फाइनल में पराजित होने के बावजूद दुनिया की नंबर एक महिला युगल जोड़ी बन गई हैं। व्यक्तिगत रैंकिंग में सानिया 7940 अंकों के साथ शीर्ष पर बनी हुई है जबकि हिंगिस दूसरे स्थान पर है। उनके 6955 अंक हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Yuki Bhambri, Sania Mirza, Somdev Dev Berman, Saket mayneni, Rohan Bopanna
OUTLOOK 18 May, 2015
Advertisement