Advertisement
21 June 2024

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने किया योगाभ्यास, बोले- योग को बनाएं जीवन का हिस्सा

देशभर में आज 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। भारत के साथ-साथ आज दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उत्साह देखा गया। योग दिवस के मौके पर सरकार के सभी मंत्री और अधिकारी अलग-अलग जगहों पर योग करते हुए नजर आए। इस बीच केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी नई दिल्ली स्थित पूसा परिसर में योगाभ्यास किया। इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने देशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आग्रह किया कि लोग केवल योग दिवस के दिन ही योग न करें। योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाएं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि योग भारत की आध्यात्मिक क्षमता का प्रतीक है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि योग स्वस्थ, सुखी और संपूर्ण जीवन जीने की कला और विज्ञान है। योग से केवल शरीर निरोग नहीं होता है बल्कि मन भी प्रसन्न रहता है। योग से ही बुद्धि भी प्रखर होती है। आत्मा भी परमात्मा की ओर बढ़ती है। यह भारत की दुनिया को अद्भुत देन है। उन्होंने कहा कि योग सुखी, स्वस्थ और संपूर्ण जीवन जीने की कला तथा विज्ञान है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को ह्रदय से धन्यवाद देता हूं। उन्होंने योग को संपूर्ण विश्व में प्रतिष्ठित किया।

Advertisement

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कि लोग केवल योग दिवस के दिन ही योग न करें। योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाएं। उन्होंने कहा आग्रह करते हुए कहा कि यदि हमें स्वस्थ जीवन जीना है तो योग से स्वयं को जोड़ना होगा। इसके साथ ही उन्होंने खान-पान को लेकर भी बात की है। उन्होंने कहा कि हमें आयुर्वेद के अनुसार, जितनी भूख हो उससे कम खाना चाहिए। जो शरीर के लिए हितकारी हो, वही खाना चाहिए। शिवराज ने कहा कि बार-बार खाना भी ठीक आदत नहीं है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan, Practiced, Yoga Day, International Yoga Day, make yoga part of life
OUTLOOK 21 June, 2024
Advertisement