Advertisement
20 July 2024

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में ''रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव 2024'' का शुभारंभ किया

मध्य प्रदेश के जबलपुर में आज यानी शनिवार से रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आगाज हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्जवलित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बता दें कि रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव कार्यक्रम का उद्देश्य मध्य प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देना है।

रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से ₹1500 करोड़ से अधिक का निवेश एवं 4500 से अधिक रोजगारों का सृजन करने वाली 67 इकाइयों का भूमिपूजन/लोकार्पण किया गया।

मध्यप्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी संभावनाएं हैं-

Advertisement

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि तीन साल से भी कम समय में विश्वविद्यालयों की संख्या बढ़कर 52 हो गई है। मेडिकल कॉलेजों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि फार्मा सेक्टर में मध्यप्रदेश में 275 से ज्यादा इकाई हैं। 160 से अधिक देशों को फार्मा प्रोडक्ट मध्यप्रदेश से निर्यात होता है, यह हमारे लिए गौरव की बात है।

बड़े पैमाने पर रोजगार की संभावनाएं बनेंगी- 

 

इस कार्यक्रम में मोहन यादव ने कहा, जबलपुर में टेक्सटाइल और गारमेंट्स को बढ़ावा देने के लिए एक अत्याधुनिक स्किल डेवलपमेंट सेंटर बनाया जाएगा। इसमें क्लस्टर प्लग एवं प्ले योजना के तहत बहनों को सीखने के साथ ही बड़े पैमाने पर रोजगार की संभावनाएं भी बनेंगी।

रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव के अलावा प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह और कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके, कैबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप उपस्थित रहे।

TAGS: MP Chief Minister Dr. Mohan Yadav, inaugurated
OUTLOOK 20 July, 2024
Advertisement