Advertisement
10 August 2023

अपराधियों को कोर्ट सजा देता है और ब्याज में मैं बुलडोजर चलवा देता हूं- सीएम शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश की धरती पर अपराधियों की अब खैर नहीं है, जो भी व्यक्ति अपराध करता है, कोर्ट उसे सजा तो देता ही है। साथ ही साथ मामा ब्याज भी देता है, बुलडोजर चलवा देता है। यह बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को अनूपपुर में आयोजित 'महिला सम्मेलन' के दौरान कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बहन, बेटी और मां की इज्जत सबसे ऊपर है। दुराचारियों को फांसी देने का कानून हमारी सरकार ने बनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार बेटियों को सशक्त बनाने के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना चल रही है। बहनों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए लाडली बहना योजना के तहत ₹1000 राशि दे रही है। अगर महिलाओं के साथ कोई अपराध होता है तो सरकार ने सख्त कानून बनाया है, जिसके तहत दुराचारियों को फांसी की सजा सुनाई जा रही है। अपराधी का मनोबल तोड़ने के लिए उसके अवैध अतिक्रमण पर मामा शिवराज बुलडोजर चलवा देता है।

सीएम शिवराज ने की जनदर्शन यात्रा

Advertisement

सम्मेलन से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनूपपुर में जनदर्शन यात्रा भी की। विकास पर्व के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनूपपुर जिले को हजारों करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात भी दी। कई विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

इन विकास कार्यों की दी सौगात

अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई की नई 660 मेगावाट पॉवर यूनिट की आधारशिला भी रखी। इसकी अनुमानित लागत लागत 5600 करोड़ रुपए है। मुख्यमंत्री ने करीब 300 करोड रुपए से ज्यादा के विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। सीएम ने ₹5.50 करोड़ की लागत से तिपान नदी पर बने उच्चस्तरीय पुल का लोकार्पण भी किया।

 
अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Spotlight, Madhya Pradesh, CM Shivraj Singh Chouhan, Outlook Hindi
OUTLOOK 10 August, 2023
Advertisement