Advertisement
29 September 2025

दिल्ली पर्यटन द्वारा यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और रग्बी स्पोर्टस ग्राउंड में डांडिया की धूम

नवरात्री के शुभ अवसर पर पूरे भारत में डांडिया/गरबा की धूम मची है। डांडिया उत्सव सबसे प्रतिक्षित उत्सवों मे से एक हैं, जिसका युवा पीढ़ी बड़ी उत्सुकता से इंतजार करती है। लोग अपने सर्वश्रेष्ठ पारंपरिक गुजराती परिधान पहनकर इस नृत्य शैली का आनंद लेते हैं। यह नृत्य हाथ में डांडिया लेकर और संगीत की लय पर थिरकते हुए किया जाता है।

इसी श्रृंखला में दिल्ली पर्यटन द्वारा दिल्ली सरकार के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय डांडिया महोत्सव का आयोजन रग्बी स्पोर्टस ग्राउंड, दिल्ली विश्वविद्यालय, उत्तरी परिसर एवं यमुना स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स, फुटबाल ग्राउंड में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आगंतुकों ने भाग लिया और उत्सव का आनंद उठाया।

Advertisement

आज डांडिया महोत्सव यमुना स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स, फुटबाल ग्राउंड में मुख्य अतिथि माननीय श्रीमति रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री, दिल्ली सरकार एवं माननीय श्री कपिल मिश्रा, पर्यटन मंत्री दिल्ली सरकार उपस्थित थे। साथ ही इस अवसर पर श्रीमती निहारिका राय, प्रबंध निदेशक, दिल्ली पर्यटन, श्री डी कार्तिकेयन, महाप्रबंधक, दिल्ली पर्यटन एवं अन्य अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

उत्सव का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक भारतीय लोकनृत्य, संगीत और उत्सव की समृद्ध परंपरा को बढ़ावा देना था। यह महोत्सव न केवल दिल्लीवासियों के लिए मनोरंजन और सांस्कृतिक अनुभव का अवसर प्रदान करना, बल्कि दिल्ली को एक जीवंत सांस्कृतिक राजधानी के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी था।

डांडिया उत्सव में संगीत, मस्ती, नृत्य के साथ साथ खान-पान के विभिन्न जायकों का आनंद लिया । इस उत्सव में बालीवुड के कलाकारों द्वारा विशेष प्रस्तुति का भरपूर आनंद लिया। यह उत्सव वास्तव में एक अविस्मरणीय यादों के साथ आता हैं जिसका आगंतुक भरपूर आनंद उठाते है।
डांडिया का आनंद केवल दिल्लीवासी ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी लेते है।उत्सव का उद्देश्य सांस्कृतिक पर्यटन को भी प्रोत्साहन करना भी था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: डांडिया महोत्सव, नवरात्री उत्सव, दिल्ली, दिल्ली पर्यटन, गरबा और डांडिया
OUTLOOK 29 September, 2025
Advertisement