Advertisement
15 July 2024

गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल का जन्मदिन आज: दादा भगवान मंदिर में दर्शन-अर्चन कर दिन के कार्यों की शुरुआत की

गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल आज यानी सोमवार सुबह अपने जन्मदिन के अवसर पर अडालज त्रिमंदिर पहुंचे। उन्होंने दादा भगवान मंदिर में दर्शन-अर्चन कर दिन के कार्यों की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री ने त्रिमंदिर परिसर में पूज्य दादा भगवान और पूज्य नीरू मां की समाधि पर शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही उन्होंने देवी-देवताओं के दर्शन किए तथा शिव मंदिर में जलाभिषेक किया।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन के अवसर पर राज्य के सभी लोगों के स्वास्थ्य, कल्याण, समृद्धि तथा राज्य के समग्र एवं अविरत विकास के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में मौजूद दर्शनार्थियों का गर्मजोशी से भरा अभिवादन भी स्वीकार किया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Gujarat Chief Minister Shri Bhupendra Patel, Birthday today, offering prayers, Dada Bhagwan Temple
OUTLOOK 15 July, 2024
Advertisement