Advertisement
01 June 2024

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव अचानक पहुंचे पीएचक्यू, अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेश की कानून व्यवस्था के संदर्भ में शुक्रवार को भोपाल  स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचे। जहां डॉ मोहन यादव ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए।

बैठक में दिए अधिकारियों को निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से अपने कार्यक्षेत्र की घटनाओं के संबंध में अपडेट रहकर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने संभाग स्तर पर कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशकों को सौंपे दायित्व की समीक्षा करने और उनकी भूमिका के संबंध में भी चर्चा की।

Advertisement

इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि आवश्यकता के अनुसार फील्ड अधिकारी रात्रि विश्राम भी करें और पूरे प्रदेश में शांति और सद्भाव का वातावरण बनाए रखने के लिए सभी तत्पर हो। उन्होंने कहा कि गंभीर घटनाओं पर अधिकारी तत्काल कदम उठाएं। अपराधी को गिरफ्तार करना ही काफी नहीं है यदि वह आपराधिक पृष्ठभूमिका है तो पूरी विस्तृत पड़ताल कर सख्त कदम उठाए जाएं।

डॉ यादव ने कहा कानून व्यवस्था से संबंधित असत्य या भ्रामक जानकारी का तत्काल प्रतिवाद भी जारी किया जाए। ट्विटर, फेसबुक और सोशल मीडिया के अन्य माध्यम से अपराध नियंत्रण की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा आने वाले माह में त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Madhya Pradesh CM Dr Mohan Yadav, PHQ, Strict instructions, Officials
OUTLOOK 01 June, 2024
Advertisement