Advertisement
16 September 2023

मध्य प्रदेश: खेल को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ये बड़ी घोषणाएं

ट्विटर

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को यानी आज प्रदेश के दो वर्ष 2021 और 2022 के उत्कृष्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को एकलव्य, विक्रम, विश्वामित्र, प्रभाष जोशी और लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। प्रदेश के टीटी नगर स्टेडियम में खेल अंलकरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में वृद्धि और पुरस्कारों की संख्या बढ़ाने की भी घोषणा की। साथ ही, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नेखेलो एमपी यूथ गेम्स के लोगो और मेसकॉट को भी लॉन्च किया।

 
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की बड़ी घोषणाएं
 
- ओलंपिक गेम्स, एशियन गेम्स और अन्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक अर्जित करने वाले खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि दोगुनी की जाएगी एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि दी जाएगी
 
- खेल अकादमी के मुख्य तकनीकी सलाहकारों, प्रशिक्षकों आदि अमले की सेवा शर्तों को और उपयोगी बनाया जाएगा तथा उनके मानदेय में वृद्धि की जाएगी
 
- खेल संघों को नियमित गतिविधियों के संचालन हेतु राज्य स्तरीय खेल संघ को प्रतिवर्ष ₹5 लाख की राशि दी जाएगी
 
- खेल विभाग के अमले की पुर्नसंरचना की जाएगी तथा महानिदेशक, खेल का पद भी सर्जित किया जाएगा
 
- अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स नाथू बरखेड़ा में क्रिकेट स्टेडियम के साथ ही साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्वीमिंग पूल व साइक्लिंग बैलोड्रम का निर्माण किया जाएगा
 
 
 
- खेल अकादमियों के उत्कृष्ट प्रदर्श को देखते हुए खिलाड़ियों की सीटों में वृद्धि की जाएगी
 
- एकलव्य पुरस्कार 15 से बढ़ाकर 20, विक्रम पुरस्कार 12 से बढ़ाकर 20 तथा विश्वामित्र पुरस्कार 3 से बढ़ाकर 5 किए जाएंगे
 
- प्रत्येक विभाग में खिलाड़ी कोटे से भर्ती हेतु पद आरक्षित किए जाएंगे

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Spotlight, Madhya Pradesh Sports Investiture Ceremony 2021-22, inauguration program, Khelo India Centers
OUTLOOK 16 September, 2023
Advertisement