Advertisement
07 February 2024

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: केंद्रीय मंत्री मुंडा करेंगे इन 3 महत्वपूर्ण पहलों की शुरूआत, किसानों को होगा फायदा

कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री कैलाश चौधरी भी उपस्थित रहेंगे। ये पहलें डिजिटल नवाचार व व्यापक जोखिम सुरक्षा समाधानों के माध्यम से किसान समुदाय के कल्याण और स्थायित्व को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन के सहयोग से लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम कृषि क्षेत्र में प्रशिक्षण व ज्ञान साझा करेगा। यह प्रमुख कृषि योजनाओं को लागू करने की चुनौतियों का समाधान भी करेगा और हितधारकों के बीच निरंतर सीखने और समन्वय को सुविधाजनक बनाएगा।

इसी तरह, भारत सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत एक केंद्रीयकृत "किसान रक्षक हेल्पलाइन और पोर्टल" विकसित किया है। अब इस योजना के अंतर्गत नामांकित सभी किसान या जो भी किसान अपनी फसल का बीमा करवाना चाहते हैं, वे अपनी चिंताओं और शिकायतों को दर्ज करने के लिए केंद्रीय हेल्पलाइन नंबर 14447 पर कॉल कर सकते हैं, जिससे समय पर समर्थन और पारदर्शी संचार सुनिश्चित होगा।

पारंपरिक फसल बीमा से परे जाकर, भारत सरकार ने SARTHI - एक व्यापक बीमा प्लेटफार्म विकसित किया है। SARTHI किसान समुदाय की विविध जरूरतों को पूरा करने के लिए कई बीमा उत्पाद प्रदान करता है, जिसमें स्वास्थ्य और जीवन बीमा से लेकर कृषि उपकरणों और अन्य के लिए कवरेज शामिल है। यह पहल सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) के अनुरूप है। 

Advertisement

सरकार ने सालभर में येस टेक, डिजिक्लेम, विंड्स, क्रोपिक, ऐड ऐप जैसी नई तकनीकें पेश करके देश के किसानों के लिए व्यापक जोखिम सुरक्षा और समर्थन सुनिश्चित करने के लिए मजबूत कृषि बीमा पारिस्थितिकी स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय का मानना है कि ये पहलें देश के कृषि क्षेत्र में एक नया अध्याय लिखेगी और किसानों के जीवन व आजीविका में सकारात्मक बदलाव लाएंगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Prime Minister Crop Insurance Scheme, PM fasal bima yojana, Cabinet minister arjun munda, Agriculture in India, Agriculture, Narendra modi
OUTLOOK 07 February, 2024
Advertisement