Advertisement
24 January 2024

जनवरी माह का 'राज्य SWAGAT' ऑनलाइन जन शिकायत निवारण कार्यक्रम 25 जनवरी को होगा आयोजित

जनवरी माह का 'राज्य SWAGAT' ऑनलाइन जन शिकायत निवारण कार्यक्रम आगामी गुरुवार दिनांक 25 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे आयोजित किया जाएगा। आवेदक अपने निवेदन सुबह 7:30 बजे से 10:00 बजे दौरान दे सकते है

मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में ऑनलाइन जन शिकायत निवारण का जनवरी माह का 'राज्य SWAGAT' कार्यक्रम 25 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल इस कार्यक्रम में स्वर्णिम संकुल-2, मुख्यमंत्री जनसम्पर्क इकाई में उपस्थित रहकर नागरिकों की शिकायतें सुनेंगे।

Advertisement

इस 'राज्य SWAGAT' में निवेदक अपने निवेदन दिनांक 25 जनवरी, गुरुवार को सुबह 7:30 बजे से 10 बजे के दौरान मुख्यमंत्री जनसंपर्क इकाई, स्वर्णिम संकुल-2, गांधीनगर में रूबरू जाकर दे सकते है। 

प्रत्येक माह के चौथे गुरुवार को 'राज्य SWAGAT' ऑनलाइन जन शिकायत निवारण कार्यक्रम आमतौर पर अपराह्न 3:00 बजे आयोजित किया जाता है।

आगामी गुरुवार, दिनांक 25 जनवरी को 'राज्य SWAGAT' कार्यक्रम निर्धारित समय से पहले यानी दोपहर 12:30 बजे आयोजित किया जाना है जिसके संबंध में मुख्यमंत्री की जनसंपर्क इकाई द्वारा सभी संबंधितों को जानकारी दी गयी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: SWAGAT, online public program, jan sunbai, 25 January, Bhupendra patel
OUTLOOK 24 January, 2024
Advertisement