Advertisement
08 October 2021

दुनिया में सबसे लंबी नाक वाले शख्स, 71 साल में भी बढ़ रही लंबाई

मेहमेत ओजीयुरेक | ट्विटर

तुर्की में एक व्यक्ति ने अपनी नाक की वजह से वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। दुनिया में सबसे लंबी नाक वाले शख्स के रूप में इन्होंने अपना नाम दर्ज करवाया है। खास बता ये है कि 71 साल की उम्र के बाद भी नाक लगातार बढ़ रही है।

तुर्की के रहने वाले मेहमेत ओजीयुरेक 71 साल के हैं। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज है। दुनिया में अब तक मौजूद किसी भी इंसान की नाक में मेहमेत की नाक सबसे बड़ी है।

'द सन यूके' की रिपोर्ट के अनुसार मेहमत की नाक 8.8 सेमी (3.46 इंच) लंबी है। साल 2010 मार्च में अपनी नाक के लिए उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया था, जिसे अभी तक कोई तोड़ नहीं पया। ओजीयुरेक बताते हैं कि 71 उम्र के बाद भी उनके नाक की लंबाई बढ़ती जा रही है।

Advertisement

मेहमत ने अपने रिकॉर्ड बनाने के बारे में बताते हुए उन्होंने ट्वीट किया कि #OnThisDay ओजीयुरेक को आधिकारिक तौर पर सबसे लंबी नाक वाला व्यक्ति घोषित किया गया था। हालांकि ओजीयुरेक की नाक दुनिया के जीवित व्यक्तियों में भले ही सबसे लंबी है, लेकिन इतिहास में सबसे लंबी नाक का रिकॉर्ड थॉमस वेडर्स (यूके) के नाम दर्ज है।

TAGS: तुर्की, मेहमेत ओजीयुरेक, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, Turkey, Mehmet Ozyurek, Guinness World Records
OUTLOOK 08 October, 2021
Advertisement