Advertisement
18 February 2015

नाइजीरिया में बोको हराम के हमले में 38 की मौत

टीवी ग्रैब

 नाइजीरिया में 14 फरवरी को होने वाले मतदान की तारीख इस्लामी उग्रवाद की वजह से आगे बढ़ा कर 28 मार्च कर दी गई है। अधिकारियों को उम्मीद है कि सेना के अभियान के चलते चुनाव से पहले हिंसा पर काबू पाया जा सकेगा।

हमलों की ताजा लहर से जाहिर होता है कि इस माह शुरू किए गए संयुक्त अभियान की सफलता के दावों के बावजूद नाइजीरिया और उसके पड़ोसी देशों...कैमरून, चाड और नाइजर के सामने चुनौती कम नहीं हुई है।

बोकोहरम के नेता अबुबकर शेकाउ ने ट्विटर पर डाले गए एक नए वीडियो में कहा अगर हम मर भी जाएंगे तो भी चुनाव नहीं हो पाएंगे।

Advertisement

शेकाउ की धमकी से पहले नाइजर के राष्टपति महमदोउ इसोउफोउ ने अपने देश को विद्रोहियों से मुक्त कराने का संकल्प जताया। बीते छह साल में विद्रोहियों की हिंसा की वजह से 13,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

राजधानी नियामी में विद्रोहियों के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली भीड़ को अपने संबोधन में राष्टपति ने कहा नाइजर बोकोहराम का सफाया करेगा। वहीं दूसरी ओर बोकोहराम की हिंसा में 38 लोग मारे गए। नाइजीरिया के बोरनो राज्य में मशीनीकृत रिक्शा में आए तीन हमलावरों ने बिउ शहर के पास स्थानीय समयानुसार करीब 17 बज कर 30 मिनट पर एक पुलिस चौकी में विस्फोट कर दिया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: नाइजीरिया, बोको हरम, आत्मघाती हमले, मतदान प्रक्रिया, सेना का अभियान
OUTLOOK 18 February, 2015
Advertisement