Advertisement
12 February 2015

बोको हरम से हार नहीं मानेगा नाइजीरिया

बोको हरम से हार नहीं मानेगा नाइजीरिया | एपी

नाइजर राष्ट्रपति राष्टपति महमदोउ इसोउफउ ने देश वासियों से अपील की है कि वह बोको हरम से जुड़े उन चरमपंथियों के खिलाफ एकजुट होकर खड़े हों, जो हाल के दिनों में लगातार सीमा पार से हमले करते रहे हैं।

इसोउफउ ने कल राष्टीय रेडियो पर प्रसारित एक भाषण के जरिए लोगों से कहा कि वे आतंकियों के खिलाफ युद्धरत देश के सुरक्षाबलों का समर्थन करें। भाषण में उन्होंने कहा, हमारे देश को अंधकार में धकेलने की इच्छा रखने वाले शत्रुओं के आगे कमजोर पड़कर हमारा देश अतीत के पन्नों में नहीं खोएगा।

बोकोहरम की ओर से जारी हिंसा के चलते नाइजीरिया से लगने वाली सीमा के पास दिफा क्षेत्र में आपातकाल की स्थिति है। इसकी योजना आतंकियों से निपटने के लिए क्षेत्रीय बल को सैनिक उपलब्ध करवाने की भी है।

Advertisement

बोको हरम जुलाई 2009 से जून 2014 के बीच 5000 से अधिक लोगों की हत्या कर चुका है। इसमें से 2000 से अधिक की हत्या 2014 के पूर्वार्द्ध में हुई है। ये हत्याएं अधिकतर मध्य पूर्व, मध्य केंद्रीय और केंद्रीय नाइजीरिया में की हैं।

वर्ष 2009 से अबतक इस संगठन ने करीब 500 औरतों, पुरुषों और बच्चों का अपहरण किया है जिसमें पिछले वर्ष अप्रैल में 276 स्कूली छात्राओं का अपहरण भी शामिल है। इस संगठन और नाइजीरियाई बलों के बीच चल रहे संघर्ष के कारण अबतक करीब 7 लाख लोग संघर्ष वाले इलाके से पलायन चुके हैं। 

TAGS: नाइजीरिया, बोको हरम, अफ्रीका, आतंक
OUTLOOK 12 February, 2015
Advertisement