Advertisement
19 February 2015

अलकायदा पहचान बदलना चाहता था

अलकायदा पहचान बदलना चाहता था | गूगल

पाकिस्तान में अमेरिकी विशेष बल ने एक विशेष अभियान में ओसामा को मार गिराया था। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने अलकायदा नेता के ऐबटाबाद ठिकाने से मिली गुप्त जानकारियों के आधार पर बताया कि वह अलकायदा के नाम में बदलाव करना चाहता था ताकि इस्लाम के और करीबी के तौर पर इस संगठन की पहचान हो। अर्नेस्ट ने कहा कि बिन लादेन को ऐसा लगा था कि इस तरह से उसे भर्तियां करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कल बताया कि अभियान में अमेरिकी कमांडो ने लादेन के ठिकाने से एक गुप्त खजाना भी बरामद किया था जहां पर वह अपने संवाद का आकलन करता था। अलकायदा के बारे में उसकी क्या सोच थी इससे जुड़े कागजात भी वहां मिले।उ न्होंने कहा कि उन जानकारियों से यह स्पष्ट है कि वह (लादेन) अलकायदा को धार्मिक संगठन के तौर पर नहीं बल्कि आतंकी संगठन के तौर पर देखे जाने से पूरी तरह से निराश था।

TAGS: अलकायदा, अमेरिका, ओसामा, लादेन, आतंक
OUTLOOK 19 February, 2015
Advertisement