Advertisement
11 December 2024

सभी पक्ष शांतिपूर्ण तरीके से मतभेद सुलझाएं: भारत-बांग्लादेश संबंधों पर अमेरिका

सभी पक्ष शांतिपूर्ण तरीके से मतभेद सुलझाएं: भारत-बांग्लादेश संबंधों पर अमेरिका

अमेरिका ने भारत और बांग्लादेश से अपने मतभेदों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का अनुरोध किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।

भारत के विदेश सचिव की हाल में हुई बांग्लादेश की यात्रा पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में मिलर ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि सभी पक्ष अपने मतभेदों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं।’’

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने सोमवार को बांग्लादेश की यात्रा की थी और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर भारत की ‘‘चिंताओं’’ से उसे अवगत कराया था।

Advertisement

मिसरी ने अपनी यात्रा के अंत में ढाका में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मैंने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के साथ मिलकर काम करने की भारत की इच्छा को उजागर किया। साथ ही हमें हाल के कुछ घटनाक्रम और मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर भी मिला और मैंने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और कल्याण से संबंधित चिंताओं से उन्हें अवगत कराया।’’

TAGS: US, India-Bangladesh relations
OUTLOOK 11 December, 2024
Advertisement