Advertisement
22 June 2025

ईरान-इजरायल की जंग में कूदा अमेरिका, कई ईरानी परमाणु केंद्रों को बनाया निशाना

ईरान और इजरायल के बीच जारी जंग अब और बढ़ती जा रही है अब इस जंग के और भीषण होने के आसार हैं क्योंकि इस जंग में अमेरिका भी कूद गया है।

अमेरिका ने रविवार को ईरान पर हमला किया और ईरान के तीन परमाणु स्थलों को निशाना बनाया। इसकी पुष्टि खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के की है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के हमलों में ईरान के प्रमुख परमाणु ठिकाने ‘‘पूरी तरह से नष्ट’’ हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी समयानुसार रात 10 बजे राष्ट्र को संबोधित भी करेंगे।

फोर्डो, नतांज और एस्फाहान परमाणु केंद्रों पर किया हमला

Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट किया कि हमने ईरान के तीन परमाणु स्थलों पर अपना बहुत सफल हमला पूरा कर लिया है, जिसमें फोर्डो, नतांज और एस्फाहान शामिल हैं। सभी विमान अब ईरान के हवाई क्षेत्र से बाहर हैं। प्राथमिक स्थल, फोर्डो पर बमों का पूरा पेलोड गिराया गया।

डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी जानकारी दी कि सभी विमान सुरक्षित रूप से अपने घर के रास्ते पर हैं। हमारे महान अमेरिकी योद्धाओं को बधाई। दुनिया में कोई दूसरी सेना नहीं है जो ऐसा कर सकती थी। अब शांति का समय है! इस मामले पर आपका ध्यान देने के लिए धन्यवाद।

पिछले नौ दिनों में 400 से अधिक ईरानी मारे गए

ईरानी स्वास्थ्य मंत्रालय के जनसंपर्क प्रमुख होसैन करमनपुर ने शनिवार को कहा कि पिछले नौ दिनों में ईरान पर इजरायली हमलों में 400 से अधिक ईरानी मारे गए हैं और 3,056 अन्य घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि घायलों में से 2,220 का इलाज किया गया और उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय के अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जबकि 232 को हमले के स्थान पर आउट पेशेंट देखभाल मिली।

इजरायल ने 13 जून को ईरानी परमाणु और सैन्य स्थलों को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए, जिसमें कई शीर्ष कमांडर और परमाणु वैज्ञानिक मारे गए। जवाब में, ईरान ने रात भर इजरायली क्षेत्र पर मिसाइल और ड्रोन हमले करके जवाबी कार्रवाई की।

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: America, Iran-Israel war, Iranian nuclear centers
OUTLOOK 22 June, 2025
Advertisement