Advertisement
17 October 2020

अमेरिका के पास अब हाइपरसोनिक मिसाइलें: डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के पास अब हाइपरसोनिक मिसाइलें: डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि देश के पास अब हाइपरसोनिक मिसाइलें हैं। श्री ट्रम्प ने फ्लोरिडा के ओकाला में शुक्रवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करने के दौरान यह बात कही।

ट्रम्प ने कहा, “ आप लोग जिसके बारे में सुना करते थे, वे हाइपरसोनिक मिसाइलें अब हमारे पास हैं। पहले यह मिसाइलें हमारे पास नहीं थीं क्योंकि ओबामा प्रशासन के दौरान कई अन्य देश हमारी तकनीक और योजना को चुरा रहे थे। लेकिन अब यह हाइपरसोनिक मिसाइलें हमारे पास हैं।

ट्रम्प ने कहा कि उनका प्रशासन किसी भी प्रकार की हथियारों की दौड़ में शामिल नहीं होगा और उम्मीद है कि अमेरिका को परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने की कभी जरुरत नहीं पड़ेगी।

Advertisement

गौरतलब है कि अमेरिका ने रूस और चीन का मुकाबला करने के लिए इस वर्ष हाइपरसोनिक मिसाइलें विकसित करने के लिए अपनी योजना को आगे बढ़ाया था। हाइपरसोनिक मिसाइलें ध्वनि की गति से पांच से 20 गुणा तेज रफ्तार तक मार कर सकती हैं।

TAGS: अमेरिका, अब हाइपरसोनिक मिसाइलें, डोनाल्ड ट्रंप, America, hypersonic missiles, Donald Trump
OUTLOOK 17 October, 2020
Advertisement