Advertisement
10 November 2016

ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन : समूचे अमेरिका में लाखों लोग सड़कों पर उतरे

google

अमेरिकी राष्‍ट्रपति के चुनाव में हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ जीत दर्ज करने के महज एक दिन बाद ही सभी उम्र, धर्म एवं राष्‍ट्रीयताओं के लोग न्यूयार्क, शिकागो, फिलाडेल्फिया, बोस्टन, कैलिफोर्निया, कोलोराडो, सीएटल और अन्य शहरों के प्रमुख स्थानों पर इकट्ठा हुए और ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन किया। कई तख्तियां थामे प्रदर्शनकारी सड़कों और राजमार्गों पर चलती यातायात के बीच चलते दिखाई दिए और और घृणा नहीं और ट्रंप हमारे राष्‍ट्रपति नहीं जैसे नारे लगाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे थे।

न्यूयार्क में प्रदर्शनकारी फिफ्थ एवेन्यू की 14वें स्‍ट्रीट से करीब 40 स्‍ट्रीट तक चलकर गए, जहां ट्रंप के प्रचार अभियान का मुख्यालय द ट्रंप टावर्स स्थित है। प्रदर्शन के चलते टावर के आस पास की सड़कें पूरी तरह से बंद हो गई थीं।

युवा लातीनी केली लोपेज ने कहा कि ट्रंप अमेरिका के अगले राष्‍ट्रपति होने की बात स्पष्ट हो जाने के बाद सुबह से वह निराश थीं। उन्होंने कहा कि अपने समूचे अभियान में नस्लवाद, कट्टरता, फासिज्म और महिलाओं एवं अल्पसंख्यकों का अपमान करने वाला शख्स एक रात में बदल नहीं सकता और यह नहीं कह सकता कि वह सभी अमेरिकी लोगों के लिए काम करेगा।

Advertisement

सोशलिस्ट आल्टरनेटिव नामक एक समूह ने शहर एवं देश के अन्य हिस्सों में प्रदर्शन का आयोजन किया और लोगों से एकजुट होकर ट्रंप के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन का अनुरोध किया। भाषा एजेंसी 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: डोनाल्‍ड ट्रंप, विरोध, अमेरिका, भारत, नस्‍लवाद, donald trump, opposition, america, india, hate politics
OUTLOOK 10 November, 2016
Advertisement