Advertisement
03 September 2016

हिलेरी की ट्रंप पर बढ़त घटकर आधी हुई, प्रमुख राज्यों में आगे

हालांकि दूसरे सर्वेक्षण में 68 साल की नेता ने कुछ प्रमुख राज्यों में बढ़त बनायी हुई है। सीएनएन ने कल अपने सर्वेक्षण के नतीजे जारी करते हुए बताया कि नौ से 30 अगस्त के बीच देश भर में किए गए टेलीफोन काॅल सर्वेक्षण में 42 प्रतिशत मतदाताओं ने हिलेरी के समर्थन की बात कही जबकि ट्रंप के लिए 37 प्रतिशत लोगों ने समर्थन किया।

इसमें कहा गया कि चुनाव प्रचार का मौसम शुरू होने से पहले हिलेरी के लिए पांच अंक की बढ़त एक अच्छी शुरूआत है। लेकिन इस महीने के शुरूआत में किए गए इसी तरह के एक दूसरे सर्वेक्षण में डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता को दस अंकों की बढ़त हासिल थी। ट्रंप को 39 जबकि हिलेरी को 49 प्रतिशत मतदाताओं ने अपनी पसंद बताया था। सभी प्रमुख सर्वेक्षण पर नजर रखने वाले संगठन रियलक्लियरपाॅलिटिक्स के अनुसार ट्रंप पर हिलेरी की बढ़त में औसतन 4.1 प्रतिशत अंकों की कमी आयी है।

लेकिन कुछ प्रमुख राज्यों में हिलेरी को रियल इस्टेट कंपनी के मालिक ट्रंप पर अच्छी खासी बढ़त मिली हुई है। न्यू हैंपशायर में हिलेरी को 11 प्रतिशत अंकों की बढ़त मिली हुई है जबकि वर्जीन में यह बढ़त केवल एक अंक की है। लेकिन आयोवा में हिलेरी को 70 साल के उनके प्रतिद्वंद्वी पर पांच प्रतिशत अंक की बढ़त हासिल है। रियलक्लियरपाॅलिटिक्स के अनुसार हिलेरी अब भी अधिकतर राज्यों में ट्रंप पर बढ़त बनाए हुई हैं। इन राज्यों में फ्लोरिडा, पेन्सिलवेनिया, ओहायो, नेवादा, न्यू हैंपशायर, नाॅर्थ कैरोलाइना, मिशीगन, विस्कोन्सिन, कोलोराडो, वर्जीनिया और जाॅर्जिया शामिल हैं।

TAGS: हिलेरी क्लिंटन, डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका, राष्ट्रपति चुनाव, सर्वेक्षण, रिपब्लिकन पार्टी
OUTLOOK 03 September, 2016
Advertisement