Advertisement
13 January 2017

गर्भवती मां का ब्लडप्रेशर बताएगा लड़का है या लड़की

    कनाडा के माउंट सिनाई अस्पताल में एंडोक्रेनोलॉजिस्ट डा. रवि रत्नाकरण के नेतृत्व में शोधकर्ताओं ने पाया कि उच्च रक्तचाप वाली महिला द्वारा लड़के को जन्म देने का संकेत है जबकि कम रक्तचाप लड़की को जन्म देने का संकेत है।

   रत्नाकरण के मुताबिक इससे पता चलता है कि गर्भाधान से पहले महिला का रक्तचाप एक ऐसा तथ्य है जिसके बारे में अभी तक ध्यान नहीं दिया गया था और यह तथ्य गर्भ में पलने वाले बच्चे के लिंग से जुड़ा है।

  अमेरिकन जर्नल ऑफ हाइपरटेंशन में प्रकाशित इस

Advertisement

शोध में शोधकर्ताओं ने मां की गर्भार्धान से पहले की सेहत और बच्चे के लिंग के बीच संबंध तलाशा है। शोध फरवरी 2009 में शुरू किया गया था। इसमें चीन की 3,375 महिलाओं को शामिल किया गया था। इसमें गर्भाधान से पहले मां का उच्च रक्तचाप गर्भ में लड़का होने का संकेत देता मिला।

एजेंसी

TAGS: लड़का या लड़की, गर्भवती मां, शोध में खुलासा, रक्तचाप से, गर्भाधान से पहले
OUTLOOK 13 January, 2017
Advertisement