Advertisement
12 June 2016

चीन सबसे बड़ा उल्लंघन कर्ता देश: ट्रंप

चीन सबसे बड़ा उल्लंघन कर्ता देश: ट्रंप | गूगल

ट्रंप ने पिट्सबर्ग में अपने समर्थकों से कहा, चीन सबसे बड़ा उल्लंघन करने वाला है। मैक्सिको चीन का छोटा स्वरूप है।

उन्होंने कहा कि वह मुक्त व्यापार में विश्वास करते हैं लेकिन इसे निष्पक्ष होना चाहिए। ट्रंप ने कहा, मैं नहीं चाहता कि चीन हमारे देश में इस्पात लाकर उड़ेले। वे उड़ेल रहे हैं। वे बौद्धिक संपदा की चोरी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया और चेतावनी दी कि अगर वह राष्ट्रपति बनते हैं तो चीन को नतीजे भुगतने होंगे। ट्रंप ने कहा, अगर वे सही से पेश नहीं आते हैं तो हम उन पर कर लगाएंगे। वे (चीन) हम पर कर लगाते हैं परंतु हम उनके बारे में कुछ नहीं करते हैं। एकतरफा मामला चल रहा है।

रियल एस्टेट कारोबारी ट्रंप ने दावा किया कि राष्ट्रपति बनने पर वह चीन के साथ अच्छा संबंध रखेंगे और उसके साथ बेहतर सौदे करेंगे जिससे अमेरिका को फायदा होगा और रोजगार के नए अवसर पैदा करने में मदद मिलेगी। ट्रंप ने अपने भाषण में राष्ट्रपति बराक ओबामा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा कि ओबामा महान राष्ट्रपति होंगे, लेकिन इसका भरोसा किया था कि वह देश को एकजुट करेंगे। उन्होंने कहा, वह (ओबामा) बहुत बड़े विभाजक हैं। देश कभी इतना बंटा हुआ नजर नहीं आया।

TAGS: अमेरिका, राष्ट्रपति उम्मीदवार, रिपब्लिकन पार्टी, डोनाल्ड ट्रंप, चीन, बयान, उल्लंघनकर्ता, बौद्धिक संपदा की चोरी, अमेरिकी कंपनियों पर कर
OUTLOOK 12 June, 2016
Advertisement