Advertisement
09 June 2025

डोनाल्ड ट्रंप का नया यात्रा प्रतिबंध लागू, 12देशों के नागरिकों पर अमेरिकी वीज़ा में सख्ती

अमेरिका में आव्रजन को लेकर बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर वैश्विक स्तर पर सख्ती दिखाई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 12 अफ्रीकी और पश्चिम एशियाई देशों के नागरिकों के अमेरिका यात्रा पर लगाए गए नए प्रतिबंध सोमवार से प्रभावी हो गए।

राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा बुधवार को हस्ताक्षरित नए आदेश में सात अतिरिक्त देशों के उन लोगों पर भी नई यात्रा पाबंदियां लगाई गई हैं, जो अमेरिका के बाहर हैं और जिनके पास वैध वीजा नहीं है।

नया प्रतिबंध पहले से जारी किए गए वीजा को रद्द नहीं करता है। जिन देशों पर यह प्रतिबंध लागू किया गया है, उनमें अफगानिस्तान, म्यांमा, चाड, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन शामिल हैं।

Advertisement

नए वीजा प्रतिबंध बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेज़ुएला के नागरिकों पर लागू होंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Donald Trump, new travel ban, US visa restrictions, citizens of 12 countries
OUTLOOK 09 June, 2025
Advertisement