Advertisement
08 May 2016

हिलेरी दुष्ट महिलाः ट्रंप

गूगल

रिपब्लिकन पार्टी से संभावित उम्मीदवार बनने के बाद ओरेगोन में एक रैली में ट्रम्प ने यह टिप्पणियां की। यह पहला मौका है जब ट्रम्प ने पूर्व राष्ट्रपति के विवाहेतर संबंधों का सीधा जिक्र किया है। महिलाओं के खिलाफ उनकी अपमानजनक टिप्पणियों ने महिला मतदाताओं के बीच ट्रम्प को काफी अलोकप्रिय बनाया है। ट्रम्प ने हिलेरी के बारे में कहा कि वह इन महिलाओं के पीछे जाएंगी और उनका जीवन बर्बाद कर देंगी। उन्होंने कहा कि वह अविश्सवनीय रूप से दुष्ट हैं और उन्होंने उन कई महिलाओं के खिलाफ जो किया वह शर्मनाक है। नवंबर के आम चुनाव में ट्रम्प का सामना हिलेरी से होने की संभावना है।

वाशिंगटन में एक अन्य रैली में उन्होंने हिलेरी के खिलाफ अपना हमला जारी रखते हुए कहा कि हिलेरी के पति ने महिलाओं से किसी भी व्यक्ति की तुलना में कहीं अधिक दुर्व्यवहार किया जो राजनीति के इतिहास में जितना हम जानते हैं उससे कहीं अधिक है। उन्होंने कहा, हिलेरी ने कई महिलाओं को चोट पहुंचाया। उनमें से कुछ महिलाओं को उन्होंने (बिल ने) नहीं बर्बाद किया बल्कि सब कुछ शांत होने के बाद जिस तरह से हिलेरी क्लिंटन ने उनसे व्यवहार किया, उससे वे बर्बाद हुई। ट्रम्प ने दावा किया कि वह किसी और से कहीं अधिक महिलाओं का सम्मान करते हैं।

हिलेरी के प्रचार अभियान की ओर से इस बात का कोई जवाब नहीं आया है जिसने व्यक्तिगत आरोप प्रत्यारोपों में शामिल होने से इनकार कर दिया है।

TAGS: अमेरिका, राष्ट्रपति चुनाव, डोनाल्ड ट्रम्प, हिलेरी क्लिंटन, रिपब्लिकन, डेमोक्रेट, बिल क्लिंटन
OUTLOOK 08 May, 2016
Advertisement