Advertisement
05 January 2017

अमेरिकी की नव निर्वाचित कांग्रेस में हिन्दुओं और यहूदियों का आधार बढ़ा

गूगल

अमेरिका के इतिहास में यह पहली बार है, जब यहां की कांग्रेस में तीन हिन्दू सदस्य हैं। ये सदस्य हैं- तुलसी गब्बार्ड, राजा कृष्णमूर्ति और रो खन्ना।

प्यू रिसर्च सेंटर के विश्लेषण के अनुसार, अमेरिका की नई कांग्रेस में इस समय यहूदी समुदाय के 30 सदस्य हैं, जबकि हिन्दुओं और बौद्ध समुदाय के तीन-तीन सदस्य हैं। अमेरिकी कांग्रेस में धार्मिक आधार पर सदस्य संख्या के क्रम में ये दोनों समुदाय संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

अमेरिका की 115वीं कांग्रेस के सदस्यों में 91 प्रतिशत लोगों ने स्वयं को ईसाई समुदाय का बताया है।

Advertisement

शोध के अनुसार, अमेरिका की 87वीं कांग्रेस (1961 से 1962) में तुलनात्मक रूप से करीब 95 प्रतिशत सदस्य ईसाई थे।

भाषा

TAGS: Hindus, Jews, US Congress
OUTLOOK 05 January, 2017
Advertisement