Advertisement
29 March 2017

भारतीय अमेरिकी उद्यमी न्यूजर्सी में गर्वनर पद की दौड़ में शामिल

गूगल

नवंबर में होने वाले चुनाव में अगर सिंह विजयी होते हैं तो वह निर्वतमान गर्वनर क्रिस क्रिस्टी का स्थान लेंगे। हालांकि सिंह को छह जून 2017 को रिपब्लिकन प्राइमरी की कड़ी चुनौती पार करनी पड़ेगी।

इस दौड़ में रिपब्लिकन के कम से कम चार लोकप्रिय प्रत्याशी हैं जिनमें सदन के सदस्य जैक सियाटालेरी, लेफ्टिनेंट गर्वनर एवं विदेश मंत्री किम ग्वाडानो, न्यूटले कमिशनर ऑफ पब्लिक अफेयर्स स्टीवन रोजर्स और कारोबारी जोसेफ रूडी रूल्ला शामिल हैं।

न्यूजर्सी में रिपब्लिकन पार्टी के क्रिस क्रिस्टी इस समय गर्वनर हैं जो कार्यकाल संबंधी सीमा के कारण तीसरी बार मैदान में नहीं उतर सकते। अगर सिंह इस पद पर चुन लिये जाते हैं तो वह किसी राज्य के गर्वनर बनने वाले भारतीय मूल के तीसरे व्यक्ति होंगे।

Advertisement

बॉबी जिंदल ऐसे पहले भारतीय अमेरिकी है जिन्हें गवर्नर चुना गया था। उन्हें लुसियाना का गर्वनर चुना गया था और उनके बाद निक्की हेली साउथ कैरोलिना की गर्वनर बनी थीं।

भाषा

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Indian-American, entrepreneur, governor's race, New Jersey, election, Harsh Vardhan Singh, Republican
OUTLOOK 29 March, 2017
Advertisement