Advertisement
12 November 2017

अमेरिका में गुजराती युवक की हत्या

अमेरिका में 40 साल के भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक आकाश तालाती गुजरात के आणंद जिले के रहने वाले थे। अमेरिका के नॉर्थ केरोलिना में वे मोटल चलाते थे। घटना शनिवार रात की है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर आकाश की हत्या की पुष्टि की है।



Advertisement


अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार अज्ञात हमलावरों ने लूट के इरादे से आकाश पर हमला किया। गोली लगने से उनकी मौत हो गई, जबकि तीन अन्य जख्मी हो गए। आकाश पिछले दस साल से अमेरिका में रह रहे थे। अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों की हत्या की यह पहली घटना नहीं है। सितंबर में कंसास में एक भारतीय डॉक्टर अच्युत रेड्डी को 21 साल के लड़के ने धारदार हथियार से मार दिया था। मार्च में साउथ केरोलिना में हर्निश पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। फरवरी में तेलंगाना के श्रीनिवास कुचीभोटला की हत्या कर दी गई थी। उन पर हमला करने वाले ने कहा था कि मेरे देश से निकल जाओ। इस हमले की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी आलोचना की थी। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: अमेरिका, गुजराती, हत्या, Indian, shootout, US
OUTLOOK 12 November, 2017
Advertisement