Advertisement
27 June 2017

इवांका को भारत बुलाने पर उमर अब्दुल्ला ने कहा- ये है पीएम मोदी की चतुर कूटनीति

File photo/ Ivanka with president Trump

पीएम मोदी ने मंगलवार रात व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप से मुलाकात की है। इस दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप को भारत आने का न्योता दिया है। इसके बाद न्योते को स्वीकार करते हुए इवांका ने भी ट्वीट किया है।

इवांका को पीएम मोदी के न्योते पर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि ये पीएम मोदी की चतुर कूटनीति है। क्योंकि इवांका व्हाइट हाउस में काफी दखल रखती हैं और ट्रंप परिवार की कमजोरी भी हैं।

उमर ने इवांका का वह ट्वीट भी रिट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने भारत आने का न्योता देने के लिए पीएम मोदी को शुक्रिया कहा है। पीएम ने भारत में होने वाले ग्लोबल इंटरप्रेन्योर समिट में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने के लिए इवांका ट्रंप को आमंत्रित किया है। उधर उमर के इस ट्वीट को लेकर ट्विटर पर कई प्रतिक्रियाएं आई हैं। 

Advertisement



अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: pm modi meets trump, ivanka trump, omar abdullah
OUTLOOK 27 June, 2017
Advertisement