Advertisement
25 May 2015

प्रसिद्ध गणितज्ञ जॉन नैश का निधन

गूगल

 

86 वर्ष के जॉन नैश अपने आप में अनूठे थे। नैश और उनकी पत्नी की हादसे में मारे जाने की खबर देते हुए पुलिस सार्जेंट ग्रेगोरी विलियम्स ने बताया कि नैश और उनकी पत्नी जिस टैक्सी में सवार होकर जा रहे थे वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

 

Advertisement

नैश के जीवन को हॉलीवुड में बनी फिल्म ए ब्यूटीफुल माइंड में बेहद खूबसूरती के साथ दिखाया गया था। सन 2011 में बनी इस फिल्म ने तीन ऑस्कर पुरस्कार जीते थे। सिजोफ्रेनिया बीमारी से उनके संघर्ष को इस फिल्म की कथा वस्तु में ढाला गया था और नैश के चरित्र को हॉलीवुड अभिनेता रसेल क्रो ने जीवंत किया था। प्रिंसीटन टाउनशिप में रहने वाले 86 वर्षीय नैश और उनकी 82 वर्षीय पत्नी एक पुरस्कार ग्रहण करने के बाद कल ही लौटे थे और हवाई अड्डे से उन्होंने घर जाने के लिए टैक्सी ली थी।

 

परदे पर नैश का किरदार निभाने वाले रसेल क्रो ने ट्वीट किया, ‘ सदमे में हूं। शानदार जोड़ी। ब्यूटीफुल माइंड्स, ब्यूटीफुल हार्टस।’ विलक्षण प्रतिभा और महान विद्वान के तौर पर जाने जाने वाले नैश कई सालों तक प्रिंसटन यूनिवर्सिटी के साथ जुड़े रहे और हाल ही में वह यहां वरिष्ठ शोध गणितज्ञ के रूप में काम कर रहे थे।

 

उन्हें गेम थ्योरी में काम करने के लिए 1994 में अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था जो मानवीय प्रतिद्वंद्विता के गति विज्ञान रहस्यों पर रोशनी डालती है। कुछ ही दिन पहले नैश और न्यूयार्क यूनिवर्सिटी के गणितज्ञ लुइस नीरेनबर्ग को नानलीनियर डिफरेंशियल इक्वेशन ( पीडीई) और ज्यामीति विश्लेषण में इसके प्रयोग में उनके योगदान के लिए नार्वे का प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया था।

 

प्रिंसटन यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष क्रिस्टोफर ने कहा कि नैश दंपत्ति यूनिवर्सिटी समुदाय के विशेष सदस्य थे। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘जॉन की शानदार उपलब्धियों ने गणितज्ञों , अर्थशास्त्रियों, वैज्ञानिकों की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया जो उनके गेम थ्योरी कार्य से प्रभावित थे। एलेलिसिया के साथ उनके जीवन की कहानी ने लाखों पाठकों और फिल्म प्रेमियों को रोमांचित किया।

 

नोबेल फाउंडेशन की वेबसाइट के लिए लिखी आत्मकथा में नैश ने कहा था कि मतिभ्रम के चलते उन्हें मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलोजी के फैकल्टी सदस्य पद से इस्तीफा देना पड़ा था। बाद में वह द प्रिंसीटन गए। प्रिंसीटन यूनिवर्सिटी और मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी (एमआईटी) के गणितज्ञ को गेम थ्योरी के लिए जाना जाता है जिसने उन्हें 1994 में नोबेल पुरस्कार दिलाया था।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: john nash, mathematician, a beautiful mind, nobel memorial prize, game theory, जॉन नैश, गणितज्ञ, अ ब्यूटीफूल माइंड, नोबेल पुरस्कार, गेम थ्योरी
OUTLOOK 25 May, 2015
Advertisement