Advertisement
05 December 2017

‘ग्लोबल थिंकर्स’ सूची में शीर्ष पर रहीं भारतीय मूल की अमेरिकी सीनेटर कमला हैरिस

‘ग्लोबल थिंकर्स’ सूची में शीर्ष पर रहीं भारतीय मूल की अमेरिकी सीनेटर कमला हैरिस | File Photo.

भारतीय मूल की कैलीफोर्निया की सीनेटर कमला हैरिस प्रतिष्ठित ‘फॉरन पॉलिसी’ पत्रिका की 2017 की ‘ग्लोबर थिंकर्स’ सूची में शीर्ष पर काबिज हैं सूची में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली के साथ भारतीय अमेरिकी स्टैंड-अप कॉमेडियन हसन मिनहाज ने भी जगह बनाई।

इस सूची में उन लोगों को जगह दी जाती है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अप्रत्याशित तरीकों से अपनी छाप छोड़ी है। ‘ग्लोबल थिंकर्स’ की वार्षिक सूची जारी करते हुए ‘फॉरन पॉलिसी’ ने कहा ‘‘इसमें ऐसे लोग हैं जो 2017 को परिभाषित करते हैं।’’ इस साल 100 की बजाय 50 लोगों की ही सूची जारी की गई है।

पत्रिका ने कहा कि कमला हैरिस के इस सूची में शीर्ष पद कर काबिज होने से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शासनकाल में डेमोक्रेटिक पार्टी को एक उम्मीद मिलती है।

Advertisement

कमला की मां भारतीय और पिता जमैका निवासी है। कमला अमेरिकी सीनेट चुनी गई पहली भारतीय-अमेरिकी हैं। कमला एकमात्र अश्वेत सीनेटर भी हैं, उन्हें डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के दावेदार के तौर पर भी देखा जाता है।

TAGS: kamala harris, foreign policy magazine, 2017, california, senator
OUTLOOK 05 December, 2017
Advertisement