Advertisement
21 October 2020

कमला हैरिस के बर्थडे पर बोले जो बिडेन, अगला जन्मदिन व्हाइट हाउस में होगा सेलिब्रेट

ट्विटर

उपराष्ट्रपति पद की डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस 56 साल की हो गई हैं। मंगलवार को उनके जन्मदिन पर राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन ने उन्हें बधाई दी और कामना की कि वो अपना अगला जन्मदिन व्हाइट हाउस में मनाएं।

इस मौके पर बिडेन ने हैरिस के साथ एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें दोनों नेता ताली बजाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ कैप्शन में बिडेन ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे कमला हैरिस, अगले साल आइसक्रीम के साथ व्हाइट हाउस में आपका जन्मदिन मनाएंगे।' बिडेन अगले महीने अपना 78वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं।

हैरिस ने अपने बर्थडे पर लोगों से वोट करने का आग्रह किया है। बता दें कि इस साल होने जा रहे राष्ट्रपति चुनावों में कमला हैरिस उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं। अगर उनको इसमें जीत हासिल होती है तो वो पहली महिला होंगी जो अमेरिका की उपराष्ट्रपति बनेंगी। इसके अलावा पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने भी कमला हैरिस को उनके जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि आने वाले समय में शायद हम बर्थडे गर्ल को मैडम वाइस प्रेसिडेंट कहकर बुलाएंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: कमला हैरिस, बर्थडे, जो बिडेन, अगला जन्मदिन, व्हाइट हाउस, सेलिब्रेट, Kamala Harris, Turns 56, Biden, Wishes, Celebrate, Next B'day, White House
OUTLOOK 21 October, 2020
Advertisement