Advertisement
09 July 2017

अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने गुरु पूर्णिमा पर जारी की चांद की तस्वीर

google

 गुरु पूर्णिमा के चांद को दुनिया में जिन नामों से जाना जाता है वो हैं मून, मीड मून, राइप कॉर्न मून, बक मून और थंडर मून हैं।  नासा के इस ट्वीट को भारत समेत दुनियाभर में लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वे नासा के बताए पांच नामों के अलावा गुरु पूर्णिमा के अलग-अलग नाम बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि ये देशवासियों के लिए सम्मान की बात है,  आखिरकार हमारी पूर्णिमा को नासा ने भी गुरु मान लिया है। 

गुरु पूर्णिमा हिंदुओं का प्रमुख त्यौहार है। हर साल इसे आषाढ़ की पूर्णिमा में मनाया जाता है। इसी दिन महाभारत लिखने वाले कृष्ण द्वैपायन व्यास यानि वेद व्यास का जन्म हुआ था।  माना जाता है कि व्यास ने चारों वेदों को लिखा था। इसीलिए उनका नाम वेद व्यास भी पड़ा। उनके नाम पर गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। 
नासा ने जिन पांच और नामों का जिक्र किया है, उन्हें जुलाई महीने में उत्तरी-पूर्वी अमेरिका और इंग्लैंड में खासकर किसानों बोलते हैं। वे इस दिन आने वाली फसल के स्वागत में जश्न मनाते हैं। वे गाना गाकर और नाचकर दिन-रात मस्ती करते हैं। 
बक मून युवा हिरनों को सींग आने और थंडर मून गर्मी का आनंद लेने के लिए कहते हैं। इसे हे मून भी कहते हैं।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: nasa, picture, moon, guru purnima, अंतरिक्ष, नासा, गुरू पूर्णिमा, चांद की तस्वीर
OUTLOOK 09 July, 2017
Advertisement