Advertisement
25 March 2015

ओबामा ने माना फलस्तीन मुद्दे पर नेतन्याहू के साथ मतभेद

गूगल

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के साथ एक संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए ओबामा ने कहा, प्रधानमंत्री के साथ मेरा बिल्कुल कामकाजी किस्म का संबंध है। दुनिया के किसी भी नेता से ज्यादा मैंने उनसे मुलाकात की है। मैं उनसे हमेशा बात करता हूं।

वह अपने देश की अगुवाई करते हैं, जैसा कि वे सोचते हैं और मैं भी ऐसा करता हूं। ओबामा ने उल्लेख किया कि दो राष्ट्र समाधान इस्राइल की सुरक्षा के लिए, फलस्तीनी आकांक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए सबसे बेहतर मार्ग है।

उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान इस्राइल-फलस्तीन संघर्ष के निदान के लिए दो राष्ट्र के समाधान को खारिज करने के नेतन्याहू के बयान पर जरूरत है कि उनका प्रशासन शांति की पैरवी की दिशा में उनके रूख का फिर से आकलन करे। ओबामा ने कहा कि सुरक्षा, सैन्य और खुफिया मोर्चे पर अमेरिका इस्राइल का सहयोग करता रहेगा।

TAGS: अमेरिका, बराक ओबामा, फलस्तीन, नेतन्याहू, अशरफ गनी
OUTLOOK 25 March, 2015
Advertisement