Advertisement
17 November 2016

निक्‍की हेली बन सकती हैं अमेरिका की विदेश मंत्री

google

 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप सरकार में निक्की हेली को विदेश मंत्री बनाया जा सकता है। भारतीय-अमेरिकी हेली साउथ कैरोलिना की गवर्नर हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस पद के दूसरे मजबूत दावेदार न्यूयार्क के मेयर रूडी गिउलिआनी हैं। मौजूदा ओबामा सरकार में जान केरी विदेशी मंत्री हैं। 44 वर्षीया हेली को रिपब्लिकन पार्टी की उभरती हुई स्टार के रूप में देखा जा रहा है।

डोनाल्ड ट्रम्प की ट्रांजिशन टीम के स्पोक्स पर्सन स्पाइसर की लिस्ट में हेली का भी नाम है। ये उन लीडर्स की लिस्ट है, जिनसे ट्रम्प मुलाकात करेंगे। कहा ये जा रहा है कि निकी हेली का सेक्रेटरी ऑफ स्टेट के रूप में चयन ट्रम्प कैबिनेट में जातीय और लैंगिक विविधता लाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, "ट्रम्प कैबिनेट में मिनिस्टर ऑफ स्टेट जैसे अहम पद के लिए कई लोगों के नाम लिस्ट में हैं, जिनसे ट्रम्प मुलाकात करेंगे।" ट्रांजिशन टीम के प्रवक्ता सीन स्पाइसर की लिस्ट में रूडी गुलियानी का भी नाम है, जो हेली को कड़ी टक्कर देंगे। हेली और रूडी के अलावा ट्रम्प पूर्व फॉरेन मिनिस्टर हेनरी किसिंजर, रिटा. जनरल जैक कीन, एडमिरल माई रोजर्स और केन ब्लैकवेल से भी मुलाकात करेंगे। 

Advertisement

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रम्प के करीबी का कहना है कि निकी को विदेश मंत्री के साथ कैबिनेट में जगह दी जा सकती है। इसके पीछे मकसद नई सरकार में ट्रम्प नई सोच के लोगों को लाना चाहते हैं, जिनमें निकी हेली एक हैं।हालांकि, ट्रम्प ने खुद ट्वीट कर कहा था कि केवल वही जानते हैं कि कैबिनेट और अहम पदों पर कौन लोग होंगे।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: निक्‍की हेली, कैरोलिना, अमेरिका, डोनाल्‍ड ट्रंप, विदेश मंत्री, foreign minister, nikkey helly, america, donald trump
OUTLOOK 17 November, 2016
Advertisement